Sunday, October 30, 2011
टी वी सोप
वो मन मे कितने ख्वाब बुनते हुए आज सालों बाद सिर्फ आधे घंटे के लिए बहन से मिलने आ पाया था। उसने कितने बहाने मन मे सोच रखे थे की जब बहन इतने दिन बाद आने का शिकवे उससे करेगी, तो वो कहेगा “कि बहन साल मे एक बार ही तो बॉर्डर से घर आने की छुट्टी मिलती है, उसमे घर के ही इतने काम होते है कि तुमसे मिलने चाह कर भी नही आ पाया”। लेकिन ये क्या! बहन भाई का सत्कार करने को तत्पर तो हो रही थी पर निगाहे थी कि बरबस टी वी सोप पर चिपक जा रही थी।
Labels:
टी वी सोप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment