Monday, October 31, 2011
माँ की मन्नत
· लड़का घर से भाग गया था। माँ ने मन्नत मांगी कि लड़के के घर वापस आने पर अपने सारे जेवर संत श्री के कदमों मे अर्पित कर दूँगी। लड़का कुछ दिनों बाद घर वापस आ गया। माँ को मन्नत याद थी सो वो लड़के के साथ संत श्री के आश्रम मे अपने सारे जेवरों के साथ गई। संत श्री उन दिनों साधना मे लीन थे इस लिए किसी से मिलते नही थे। माँ ने अपनी मन्नत संत श्री के मैनेजर को बताई। कुछ देर बाद संत श्री का बुलावा आ गया। माँ गदगद थी कि संत श्री का उन पर विशेष अनुग्रह है, लेकिन लड़के के मन मे अपनी ही उलझन थी कि ये अनुग्रह है या माया का चमत्कार?
Labels:
स्टोरी ऑफ़ सैंट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment