Monday, October 31, 2011

तोंद के लाभ

· उनको अपने पति से कोई शिकायत नही थी क्योंकि मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, धन-दौलत, एश्वर्य सभी कुछ तो दिया था उन्होने। बस एक ही शिकायत थी, उनकी विराट ब्रम्हान्ड को प्रतिरूपित करती कलश रूपी विराट तोंद के, क्योंकि वही तो एक सौत की भांति हमेशा उनके और उनके "उनके" बीच मे आ जाती थी। लेकिन आज वो उसी तोंद पर प्यार से हाथ फिरा रही थी क्योंकि उसी तोंद की वजह से तो उस भीषण कार-दुर्घटना मे भी वह बिना बाल बांका हुए ही सुरक्षित बच गए थे।

No comments:

Post a Comment