Monday, October 31, 2011

कौवे

· सड़क पर आदमी आ जा रहे थे। आसमान मे कौवे उड़ रहे थे। सड़क के किनारे बिजली के खंभे पर एक मजदूर बैनर टांग रहा था। एक कौवा बिजली के तारों के चपेट मे आकर जमीन पर गिर गया। सारे कौवे शोर मचाते हुए इकट्ठे हो गए। उन कौवों की चीख पुकार से अचंभित वो मजदूर भी जमीन पर गिर गया। सड़क पर आदमी अभी भी आ जा रहे थे।

No comments:

Post a Comment