Monday, October 31, 2011
बेशर्मी मोर्चा
उसके पिता रिटायर होने वाले थे इसलिए उन्हे भी अपनी लाड़ली की शादी जल्दी करवाने की फिक्र थी। कई जगह हाथ- पाँव मारने के बाद एक परिवार मे बात चल निकली थी। लेकिन बुरा हो इन मीडिया वालों का जो एक ही बाइट को बार- बार दिखाते रहते है। बेशर्मी मोर्चा के जुलूस मे उसका चेहरा भी टी. वी. पर बार-बार प्रसारित हो गया और पढे-लिखे संस्कारवान परिवार ने बेशर्म लड़की से शादी के लिए इंकार कर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment