Showing posts with label स्टोरी ऑफ़ कोन्त्रक्ट. Show all posts
Showing posts with label स्टोरी ऑफ़ कोन्त्रक्ट. Show all posts

Monday, October 31, 2011

जोंक

· कांट्रैक्ट पर काम करते हुए आठ साल बीत गया था। आज बॉस के पास गया कि अब परमानेंट कर दीजिये। उत्तर मिला "नही तुम लोग जोंक की तरह इस आफिस मे चिपक जाओगे।" कुछ देर बाद बॉस की काल आई क्योंकि एक आवेदन हिन्दी मे टाइप करना था। आवेदन का विषय था " अधोहस्ताक्षरी की प्रतिनियुक्ति को आगामी तीन वर्षों के लिए बढ़ाने हेतु प्रार्थनापत्र। "